भोपाल, 30 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज विदिशा जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में क्षतिग्रस्त मकानों और घरेलू सामग्री हेतु 11 करोड़ 3 लाख रुपये से अधिक की राहत राशि का वितरण सिंगल क्लिक के माध्यम से किया।
श्री चौहान ने यहां मंत्रालय से ये राशि वितरित की। इस दौरान उन्होंने बचावकर्मियों को बधाई देते हुए कहा कि इतनी भीषण बाढ़ में भी तत्परता और कर्तव्यनिष्ठा के कारण हमने कोई जान नहीं जाने दी। जितने प्रयास हो सकते थे सभी ने मिलकर किए।
उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित जिलों में प्रभारी मंत्री मॉनिटरिंग करें। कोई भी पात्र व्यक्ति सर्वे में न छूटे। जिनका नुकसान हुआ है उनकी सूची पंचायत भवन या उपयुक्त स्थानों पर लगाई जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रभावित जिलों में जिनके मकान पूरी तरह से ध्वस्त हो गए हैं उनके मकान जब तक न बन जाएं तब तक उनकी अस्थाई व्यवस्था की जाए।
No comments:
Post a Comment