| |||||||||||||||
Monday, 1 August 2022
[New post] मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर वासियों के लिए अच्छी खबर:आज शाम से चलेगी मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर लोकल ट्रेन, रोजाना यात्रा करने वालों को होगी आसानी
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Win a uvex Riding Helmet Worth £329.95 – Tickets £1.99ct
Enter now for your chance to win the uvex Exxeed Active helmet. ...
-
Check out the latest equestrian news stories, event reports & more from Everything H...
-
Check out the latest equestrian news stories, event reports & more from Everything H...
-
Check out the latest equestrian news stories, event reports & more from Everything H...
मुजफ्फरपुर से समस्तीपुर के बीच चलने वाली पैसेंजर ट्रेन के परिचालन के ऐलान के बाद आज यानी सोमवार से लोकल पटरी पर दौड़ेगी। इसके अलावा, समस्तीपुर-सहरसा लोकल के चलने से काफी संख्या में यात्रियों को फायदा पहुंचेगा।
रेलवे के आदेश अनुसार, सोमवार से मुजफ्फरपुर जंक्शन से शाम 6.25 बजे समस्तीपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन चलेगी। गाड़ी संख्या 05505 समस्तीपुर- मुजफ्फरपुर मेमू पैसेंजर सोमवार से समस्तीपुर से शाम 4.35 बजे खुलकर 6.05 बजे मुजफ्फरपुर पहुंचेगी।
जबकि, सहरसा से शाम 6:15 बजे यह ट्रेन खुलेगी। यहां से हर छोटे बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए यह समस्तीपुर रात करीब 10:47 बजे पहुंचेगी। इधर, सोनपुर से भी छपरा के लिए आज से एक अन्य लोकल ट्रेन चलेगी। यह सोनपुर से दोपहर के 3:30 बजे खुलेगी। इसके छोटे बड़े स्टेशनों पर रुकते हुए शाम 5:30 बजे छपरा पहुंचेगी। जबकि, छपरा से यह ट्रेन 5:50 बजे खुलकर 8:50 वजे सोनपुर जंक्शन पहुंचेगी।


No comments:
Post a Comment