बक्सर जिले के अकालूपुर गांव में रविवार की देर शाम एक दर्दनाक हादसा से पूरे गांव में मातमी माहौल है।खेत मे काम कर रहे चाचा भतीजा करेंट की चपेट में आ गए और मौके पर ही दोनो की मौत हो गई। आसपास खेतो में काम कर रहे किसानों ने दौड़ बिजलीं कम्पनी को सूचना दे बिजलीं कट करने के बाद दोनो को अनुमण्डल हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहां डाक्टरो द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।सूचना पर पहुंची पुलिस द्वारा दोनो के शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।वही इस घटना के बाद ग्रामीणों में बिजलीं कम्पनी की लपरवाही को ले काफी आक्रोश देखा गया।

डुमरांव थाना क्षेत्र के नंदन पँचायत के अकालूपुर में हरेराम यादव (60 वर्ष) तथा उनका भतीजा मंटू यादव (20 वर्ष) पिता उमाशंकर यादव दोनों धान की रोपनी के लिए ट्रैक्टर से अपने खेत की जुताई कर रहे थे। उसी खेत से बिजली का धारा प्रवाहित तार गुजर रहा था। इसी दौरान ट्रैक्टर का हल खेत के बीच मे लगे खम्भे के साथ लगा अर्थ के तार में टच कर गया।जिससे चपेट में आ मौके पर ही दोनो गिर छटपटाने लगे।करेंट पूरे खेत में फैल गया। इस हादसे की चपेट में आने से मौके पर ही दोनों अचेत हो गए थे।

यह देख आसपास के किसानों में अफरातफरी मच गया।आनन फानन में बिजलीं कार्यालय में फोन कर बिजलीं कट कराई गई।उसके बाद दोनों को लेकर लोग डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे।जहां डाक्टर ने दोनो को मृत घोषित कर दिया तभी से दोनो के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।तो वही ग्रामीणों का कहना है कि यह हादसा बिजलीं कम्पनी के लापरवाही के कारण हुआ है।खेती करने वाले जमीन के बीचों बीच बिजलीं का खम्भा लगा दिया जाता है।सेफ्टी की कोई व्यवस्था नही रहती है।जिसके कारण आज दो लोगो की जान चली गई।

सूचना पर पहुंची डुमरांव थाने की पुलिस द्वारा दोनो शवो को अपने कब्जे में ले लिया गया।कागजी करवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी चल रहा है।वही परिजनों द्वारा इसमें थाना में कोई मामला दर्ज नही कराया गया है।




No comments:
Post a Comment