Devendra Yadav posted: " प्रश्न - 27 जुलाई, 2022 को सीसीईए ने बीपीसीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटे।ड (बीपीआरएल) द्वारा ब्राजील में बीएम-एसईएएल-11 (BM-SEAL-11) रियायत परियोजना के विकास हेतु कितनी राशि के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी प्रदान की है" Latest Current Affairs for Competitive Exams
प्रश्न - 27 जुलाई, 2022 को सीसीईए ने बीपीसीएल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटे।ड (बीपीआरएल) द्वारा ब्राजील में बीएम-एसईएएल-11 (BM-SEAL-11) रियायत परियोजना के विकास हेतु कितनी राशि के अतिरिक्त निवेश को मंजूरी प्रदान की है? (a) 1100 मिलियन डॉलर (b) 1300 मिलियन डॉलर (c) 1400 मिलियन डॉलर (d) 1600 मिलयन डॉलर उत्तर - (d) संबंधित तथ्य -
27 जुलाई, 2022 को आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (CCEA) ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी भारत पेट्रो रिसोर्सेज लिमिटेड (BPRL) द्वारा ब्राजील में बीएम-एसईएएल-11 रियायत परियोजना के विकास हेतु 1600 मिलियन डॉलर (लगभग 12,000 करोड़ रुपये) के अतिरिक्त निवेश की मंजूरी प्रदान की है।
बीएम-एसईएएल परियोजनांतर्गत वर्ष 2026-27 से उत्पादन शुरू होने की संभावना है।
ध्यातव्य है, कि इस रियायत में बीपीआरएल का भागीदारी हित 40 प्रतिशत है, जिसमें ब्राजील की राष्ट्रीय कंपनी पेट्रोब्रास, संचालक के रूप में 60 प्रतिशत की भागीदार है।
बीपीआरएल वर्ष 2008 से ब्राजील में इस परियोजना के अन्वेषण और विकास कार्य से जुड़ी हुई है।
No comments:
Post a Comment