[New post] फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप, 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर
Devendra Yadav posted: " प्रश्न - 27 जुलाई, 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप, 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी प्रदान की। फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप, 2022 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?(a) इसका आयोजन भारत में " Latest Current Affairs for Competitive Exams
प्रश्न - 27 जुलाई, 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने फीफा अंडर-17 महिला विश्वकप, 2022 की मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने की मंजूरी प्रदान की। फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप, 2022 के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है? (a) इसका आयोजन भारत में किया जाएगा। (b) 7वें संस्करण में भारत सहित 16 टीमें भाग लेंगी। (c) यह महिला विश्व कप 11 अक्टूबर से 30 अक्टूबर, 2022 तक आयोजित होगा। (d) भारत में दूसरी बार फीफा-अंडर-17 महिला विश्व कप का आयोजन किया जा रहा है। उत्तर - (d) संबंधित तथ्य -
27 जुलाई, 2022 को केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में फेडरेशन इंटरनेशनल डी फुटबॉल एसोसिएशन (फीफा) अंडर-17 महिला विश्व कप, 2022 को मेजबानी के लिए गारंटी पर हस्ताक्षर करने को मंजूरी प्रदान की है।
गौरतलब है कि 14 कि 14 अगस्त, 2022 को FIFA द्वारा 'अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ' (AIFF) पर निलंबन लगाया था।
इसके पश्चात 26 अगस्त, 2022 को FIFA ने AIFF पे लगके निलंबन को हटा लिया है।
फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप भारत में पहली बार आयोजित किया जा रहा है।
इससे पहले भारत में अंडर-17 पुरुष विश्व कप वर्ष 2017 में आयोजित किया जा चुका है।
फीफा अंडर-17 महिला विश्व कप पहली बार वर्ष 2008 में आयोजित हुआ था।
No comments:
Post a Comment