काबुल 31 अगस्त (वार्ता/शिन्हुआ) अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के पुलिस जिला 17 में बुधवार को हुए विस्फोट में दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता अब्दुल नफी ताकोर ने यह जानकारी दी हैं।
श्री नफी ने ट्वीट कर कहा, "आज अपराह्न पुलिस जिला 17 में विस्फोटक उपकरण ले जा रही टोयोटा कोरोला कार में धमका होने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए।
"
अधिकारी ने बताया कि सुरक्षाकर्मी इलाके में पहुंच गए हैं और जांच शुरू कर दी है।
यह विस्फोट अफगानिस्तान से अमेरिकी नेतृत्व वाली सेना की वापसी की पहली वर्षगांठ के साथ हुआ।
तालिबान द्वारा संचालित प्रशासन ने बुधवार को पूर्व अमेरिकी मुख्य सैन्य अड्डे बगराम में अमेरिकी सेना की हार और उनकी वापसी की पहली वर्षगांठ मनाई।
प्रशासन ने सैन्य परेड का आयोजन कर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन किया।
No comments:
Post a Comment