मुरैना, 01 सितंबर (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के बागचीनी थाना क्षेत्र में आज एक स्कूली वाहन अनियंत्रित होकर पहले ट्रेक्टर से टकराने के बाद फिर एक पुल से टकराकर पलट गया, जिससे उसमें सवार करीब एक दर्जन छात्र घायल हो गए।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुबह स्कूली वाहन जब छात्रों को लेकर जा रहा था, तभी बागचीनी थाना क्षेत्र के दुपट की तिवरिया के समीप स्कूली वाहन अनियंत्रित होकर पहले खड़े ट्रेक्टर से टकराया फिर एक पुलिया से टकराकर पलट गया। हादसे में करीब एक दर्जन छात्र-छात्राएं घायल हो गए। घायलों में एक छात्र की हालत गंभीर होने पर उसे इलाज के लिये मुरैना के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि शेष घायल छात्रों को प्राथमिक उपचार के बाद उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने वाहन को जप्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
No comments:
Post a Comment