[New post] विद्युत क्षेत्र की पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना
Devendra Yadav posted: " प्रश्न - विद्युत क्षेत्र की पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना से संबंधित कथनों पर विचार कीजिए-(i) 30 जुलाई, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का शुभारंभ किया।(ii) इस योजना की अवधि 5 वर्ष (वित्तवर्ष 2021-22 से 2025-26 तक) है।(iii) योजना के लिए " Latest Current Affairs for Competitive Exams
प्रश्न - विद्युत क्षेत्र की पुनर्विकसित वितरण क्षेत्र योजना से संबंधित कथनों पर विचार कीजिए- (i) 30 जुलाई, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना का शुभारंभ किया। (ii) इस योजना की अवधि 5 वर्ष (वित्तवर्ष 2021-22 से 2025-26 तक) है। (iii) योजना के लिए आवंटित राशि 3,03,758 करोड़ रुपये है। उपर्युक्त कथनों में कौन-सा/से कथन सही है/हैं? (a) केवल (i) (b) केवल (i) एवं (ii) (c) केवल (i) एवं (iii) (d) उपर्युक्त सभी उत्तर - (d) संबंधित तथ्य -
30 जुलाई, 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'उज्जवल' भारत उज्जल भविष्य-पॉवर @ 2047 के समापन अवसर पर आयोजित ग्रैंड फिनाले में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से भाग लिया।
इस अवसर पर उन्होंने विद्युत क्षेत्र की पुर्नोत्थान क्षेत्र योजना (Revamped Distribution Sector Scheme) का शुभारंभ किया।
प्रधानमंत्री ने रूफटॉप सोलर के लिए एक राष्ट्रीय पोर्टल का भी शुभारंभ किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने एमटीपीसी की 5200 करोड़ रुपये की विभिन्न हरित परियोजनाओं को राष्ट्रीय को समर्पित किया।
No comments:
Post a Comment