वाशिंगटन, 01 सितंबर (वार्ता) अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दो वकील उनके फ्लोरिडा रिसॉर्ट में अत्यधिक संवेदनशील सरकारी दस्तावेजों के गैर कानूनी तरीके से रखने की आपराधिक जांच में गवाह या लक्ष्य बन सकते हैं।
'द गार्जियन' अखबार ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि वकील क्रिस्टीना बॉब और वकील इवान कोरकोरन जांच में फंस गए हैं, क्योंकि उन्होंने श्री ट्रम्प के मार-ए-लागो घर से राष्ट्रपति के रिकॉर्ड और वर्गीकृत दस्तावेजों के बक्से को पुनः प्राप्त करने के सरकार के महीनों के लंबे प्रयास के दौरान न्याय विभाग के साथ संपर्क किया।
न्याय विभाग द्वारा मंगलवार को संबंधित मामले में प्रस्तुत एक रिपोर्ट के अनुसार दोनों वकीलों ने दावा किया था उन्होंने एक वृहद जूरी सम्मन का अनुपालन किया था, जो बाद में झूठा साबित हुआ।
No comments:
Post a Comment