नयी दिल्ली। विमानन ईंधन के दाम शनिवार को 4.5 प्रतिशत कम हो गए। इंडियन ऑयल की अधिसूचना के अनुसार विमानन ईंधन के दामों में कटौती शनिवार से प्रभावी हो गयी है।
ईंधन की कीमत में गिरावट के बाद दिल्ली में विमानन ईंधन के दाम 1,15,520.27 रुपये किलोलीटर पर आ गए हैं, जबकि इसकी कीमत कोलकाता में 1,22,028, मुंबई में 1,14,396.24 और चेन्नई में 1,19,900.91 प्रति किलोलीटर हो गयी है। विमानन ईंधन के दामों की समीक्षा हर माह की पहली और 16 तारीख को की जाती है, जिसमें 16 सितंबर को इसके दामों में कोई परिवर्तन नहीं हुआ था। देश में फिलहाल पेट्रोल एवं डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।
No comments:
Post a Comment