शादी समारोह से वापस ऑटो में बैठ कर लौट रही महिला जब घर पहुंची तो उसने देखा कि उसके बैग में रखे 2 लाख की रकम गायब थी, घबराई महिला ओमती थाने पहुंची और थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव को सारी जानकारी दी।जिसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो उसमें ऑटो चालक की भूमिका संदिग्ध लग रही थी, फिर पुलिस ने ऑटो चालक को पकड़ा और जब उससे सख्ती से पूछताछ की उसने बताया कि उसके बगल में जो महिला बैठी हुई थी उसी के द्वारा दो लाख की रकम चुराई गई है। पुलिस ने ऑटो चालक की जानकारी के बाद महाराष्ट्र निवासी महिला को गिरफ्तार कर लिया। पूरे मामले की जानकारी देते हुए ओमती थाना प्रभारी प्रफुल्ल श्रीवास्तव ने बताया कि, नेपियर टाउन निवासी महिला अशोका होटल से शादी समारोह से वापस अपने घर जाने के लिए ऑटो में बैठी थी और जब वह घर पहुंची, तो उसने देखा कि उसके बैग में रखी 2 लाख रुपए की रकम गायब थी। महिला के बताए अनुसार पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से जब ऑटो चालक को पकड़ा तो उसने चोरी करने वाली महिला का नाम बता दिया। जिसके बाद पुलिस ने ऑटो चालक और उक्त महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने आरोपियों से चोरी की गई दो लाख की रकम से 1लाख 61 हजार रुपयों की रकम बरामद की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को रिमांड में लेकर अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment