मुजफ्फरपुर : जिला प्रतिरक्षण विभाग ने सरकार से कोविशील्ड की 25 हजार डोज मांगी है। जिले में कोविशील्ड वैक्सीन खत्म है। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ.संजीव कुमार पांडेय ने बताया कि सरकार से डोज मिलने के बाद कोविशील्ड का टीका पड़ने लगेगा।
उन्होंने कोरोना के बढ़ते खतरे को देखकर शहर के सभी 49 वार्डो में कोरोना टीका अभियान चलाने की बात कही है। नियमित टीकाकरण के साथ कोरोना का भी टीका दिया जाएगा।
जिस एएनएम को टीकाकरण की जानकारी नहीं होगी, उन्हें टीकाकरण की ट्रेनिंग दी जाएगी। उधर, राज्य प्रतिरक्षण पदाधिकारी ने जिले को निर्देश दिया है कि कोवैक्सीन की एक्सपायर होने वाली दवा नष्ट कर दी जाए।
जो भी दवा 31 दिसंबर को एक्सपायर हो जाएगी, उसकी सूचना राज्य कार्यालय को भेज दी जाए। वहीं, बुधवार शाम स्वास्थ्य विभाग ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कोरोना पर एहतियात बरतने का निर्देश दिया।
सीएस डॉ. उमेश चंद्र शर्मा ने बताया कि अपर मुख्य सचिव ने कोराना को लेकर सारी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया है। वीडियो कांफ्रेंसिंग में बताया गया कि अस्पतालों में वेंटिलेटर व ऑक्सीजन को पूरी तरह सही रखा जाए।





No comments:
Post a Comment