जबलपुर अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पुलिस द्वारा कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम में क्राइम ब्रांच और कोतवाली पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए चंडाल भाटा में अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार कर शराब जब्त की गई है।
जहाँ कोतवाली थाना प्रभारी अनिल गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया की विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि चंडाल भाटा में एक कार से कुछ तस्कर भारी मात्रा में शराब तस्करी कर ले जा रहे है,वही सूचना पर त्तकाल कार्यवाही के लिए टीम गठीत करते हुए मौके पर दबिश देते हुए बताए गए कार के नंबर mp17 सीए 3524 की रोककर तलाशी ली गई जिसमें साढ़े चार पेटी अवैध इंग्लिश शराब कीमत 70 हजार रु की जब्त करते हुए कार में सवार दो आरोपी सुनील राजपूत और प्रेम गुप्ता को गिरफ्तार करते हुए उनके विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए कार्यवाही की गई है।
वही पुलिस ने शराब तस्करी में उपयोग में लाई गई कार को जब्त करते हुए आरोपियों से अवैध शराब के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
No comments:
Post a Comment