जबलपुर के ठक्कर ग्राम स्थित हड्डी गोदाम में शासकीय भूमि पर कब्जा किये जाने को लेकर क्षेत्रीय लोगो ने कलेक्टर को आठवीं बार ज्ञापन सौपते हुए कलेक्टर को अवगत कराते हुए बताया की हड्डी गोदाम में लगभग साढ़े तीन एकड़ भूमि कई वर्षो से खाली पड़ी हुई है,वही उसमे लगभग 1 एकड़ जमीन वफ्फ बोर्ड की है लेकिन वफ्फ बोर्ड के द्वारा पूरी साढ़े तीन एकड़ जमी पर कब्जा किया जा रहा है जबकि आधे से ज्यादा भूमि शासकीय है जिस पर वर्षो से क्षेत्रीय लोगो के द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहे है,वही कुरेशी समाज अपनी पूरी जमीन बता कर अवैध तरीके से कब्जा कर उसमें अवैध माइनिंग करवा रहा है,जबकि कई बार ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्रीय लोगो ने उक्त भूमि के सीमांकन को लेकर ज्ञापन दिया बावजूद इसके प्रशासन द्वारा कोई कार्यवाही अब तक नही की गई,वही क्षेत्रीय लोगो ने मुख्यमंत्री से मांग करते हुए उक्त भूमि पर विधि संबंधी जांच उपरांत कार्यवाही की मांग की है।
No comments:
Post a Comment