प्रश्न - देश के पहले श्योरिटी बॉण्ड (गारंटी बॉण्ड) बीमा उत्पाद के संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 19 दिसंबर‚ 2022 को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इसे लांच किया।
(b) बजाज आलियांज जनरल इंश्योरेंस ने इस महत्वपूर्ण उत्पाद को लांच करने की पहल की है।
(c) श्योरिटी बॉण्ड इंश्योरेंस बीमा प्रिंसिपल के लिए एक जोखिम हस्तांतरण उपकरण है, जो ठेकेदार द्वारा अपने संविदात्मक दायित्व को पूरा न करवाने की स्थिति में नुकसान से बजाता है। (d) इसकी सहायता से बैंक गारंटी पर बुनियादी ढांचा क्षेत्र के ठेकेदारों की निर्भरता और अधिक बढ़ेगी।
उत्तर - (d)
श्योरिटी बॉण्ड इंश्योरेंस की विशेषताएं
- यह बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के लिए एक सुरक्षा व्यवस्था के रूप में काम करेगा और ठेकेदार के साथ-साथ पि्रंसिपल को भी इंसुलेट करेगा।
- इसकी सहायता से बैंक गारंटी पर बुनियादी ढांचा क्षेत्र के ठेकेदारों की निर्भरता भी कम होगी और इससे किसी भी प्रोजेक्ट पर तेजी से काम किया जा सकेगा।
- इसकी मदद से ठेकेदार किसी भी प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा करने में सफल हो सकेंगे।
- यत उत्पाद कंपनी को गारंटी का एक अनुबंध देता है कि संविदात्मक शर्तें और अन्य व्यावसायिक सौदे शर्तों के अनुसार संपन्न होंगे।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1884946
No comments:
Post a Comment