शहर की सुंदरता बनाए रखने और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए नगर निगम अतिक्रमण दस्ते ने कटंगा क्रासिंग क्षेत्र में बनी अघोषित चौपाटी में लगे ठेले और टपरों को जब्ती की कार्रवाई की गई। नगर निगम द्वारा इन लोगों को पूर्व में ही चेतावनी दी जा चुकी थी, बावजूद इसके त्वह जमे हुए थे जिसके चलते आज जब्ती की कार्रवाई शुरू हुई।शाम को अतिक्रमण दस्ता जैसे ही कार्रवाई के लिए पहुंचा तो अतिक्रमण दस्ते को देखते ही सड़क किनारे जमे अतिक्रमणकारियों में भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई। अतिक्रमण दस्ते ने वहां रखी सारे ठेलों और टपरों को जप्त कर लिया। कार्रवाई के विषय में जानकारी देते हुए नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि निगमायुक्त के निर्देशानुसार सड़क मार्ग में बाधा बन रहे अवैध अतिक्रमणों को हटाया जा रहा है। जिसमें कटंगा क्रासिंग क्षेत्र में देखा जा रहा था, कि शाम होते ही चौपाटी लग जाती थी, जिसके कारण भीड़ जमा होती थी। जिस कारण यातायात अवरुद्ध होता था। यह देखकर निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने इन्हें हटाने के निर्देश दिए थे। हालांकि इसके पूर्व भी इन लोगों को चेतावनी दी जा चुकी थी, लेकिन जमे रहने के चलते आज अतिक्रमण दल द्वारा जब्ती की कार्रवाई की गई।
No comments:
Post a Comment