मुजफ्फरपुर : कायाकल्प योजना के तहत जिले के छह सीएचसी का चयन कर मॉडल अस्पताल बनाया जाना है जिसमें मॉडल अस्पताल बने तीन सीएचसी का आंकलन करने मंगलवार को मोतिहारी जिला स्वास्थ्य समिति से पांच सदस्यीय टीम पहुंची. टीम में शामिल भरत भूषण, नंदन कुमार, अवनीश कुमार, शशिकांत श्रीवास्तव, संजय कुमार शामिल थे. टीम ने कांटी, मुशहरी और मोतीपुर सीएचसी अस्पताल का आंकलन किया. टीम 27 से 30 दिसंबर तक मॉडल अस्पताल बने औराई, बोचहां, मुरौल सीएचसी का आकलन करेगी.
टीम ने कहा कि तैयार सीएचसी की गुणवत्ता परखने के लिए राज्य और केंद्रीय टीम को सीएस ने पत्र लिखा है. निरीक्षण करने के बाद अगर बेहतर अंक मिलेंगे, तो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को प्रमाण पत्र के साथ ही 15 लाख रुपये दिये जायेंगे.
टीम ने आकलन के दौरान मुख्य रूप से तीन तरह की सुविधाओं पर फोकस किया. स्वच्छता, बायोमेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट, संक्रमण मुक्त अस्पताल, मरीजों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों का उत्तम व्यवहार शामिल है.
स्वास्थ्य केंद्रों में पीने के लिए स्वच्छ व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गयी है या नहीं, शौचालयों सफाई पर विशेष ध्यान, अस्पताल परिसर में रंग बिरंगे फूल-पौधे लगाकर उन्हें सजाने की मुहिम भी शामिल किया गया था.
सिविल सर्जन डॉ उमेश चंद्र शर्मा ने कहा कि राज्य और केंद्रीय स्तर टीम गुणवत्ता परखने के बाद अंक देगी और उसी अंक के आधार पर प्रथम, द्वितीय या तृतीय कायाकल्प पुरस्कार मिलेगा. इसके अंतर्गत नगद राशि के साथ सम्मान पत्र प्रदान किया जायेगा..




No comments:
Post a Comment