जबलपुर के जिला विक्टोरिया अस्पताल में इलाज कराने आई एक महिला ने कैजुअल्टी में पदस्थ महिला डॉक्टर आकांक्षा चौधरी से जमकर मारपीट कर दी, इस घटना के बाद पूरे डॉक्टर एसोसिएशन में आक्रोश व्याप्त है, और दोपहर 2 बजे तक के लिए डॉक्टर हड़ताल पर चले गए हैं, हलांकि प्रभारी CMHO डॉ संजय मिश्रा ने हड़ताल की बात से इंकार किया है, पीड़ित डॉक्टर आकांक्षा चौधरी ने बताया कि महिला अपने पति के साथ आई थी, और अपने पति के पुराने घाव पर टांके लगाने की मांग कर रही थी जिसपर महिला डॉक्टर द्वारा ड्रेसिंग से ही घाव ठीक हो जाने की बात कहने को लेकर आरोपी महिला एकदम आवेश में आ गई, और उसने महिला डॉक्टर आकांक्षा चौधरी से जमकर मारपीट की घटना घटित कर दी, जिससे उनका मंगलसूत्र तथा चूड़ियां तक टूट गई है, और वे काफी परेशान देखी गई, डाक्टर्स का कहना है कि विक्टोरिया में सुरक्षा के लिए एक गार्ड तक नही रहता है, और क्या हम ड्यूटी करने और जूते खाने के लिए है, घटना की जानकारी लगते ही ओमती पुलिस मौके पर पहुँचकर आरोपी महिला को पकड़कर ले गई है, और उसपर डाक्टर प्रोटेक्शन एक्ट सहित विभिन्न धाराओ के तहत कार्रवाई की बात कही है वही आरोपी महिला के द्वारा वहां पर मौजूद डाक्टर और स्टाफ और पुलिसकर्मियों के साथ भी मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया है वहीं पूरे मामले की सूचना पाकर ओमती थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर लिया वही पूरे मामले को लेकर संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ संजय मिश्रा बताया कि पूरे मामले को लेकर जबलपुर एसपी से विक्टोरिया अस्पताल मिलेगी और अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाए जाने को लेकर जबलपुर एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा से चर्चा की जाएगी जिससे कि जिला अस्पताल में इस प्रकार की घटना दोबारा ना हो सके
No comments:
Post a Comment