प्रश्न - दिसंबर‚ 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोवा में ग्रीन फील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। इस हवाई अड्डे संबंध में विकल्प में कौन-सा तथ्य सही नहीं है?
(a) 11 दिसंबर‚ 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मोपा, (गोवा) में निर्मित ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का उद्घाटन किया। (b) इस हवाई अड्डे की निर्माण लागत राशि लगभग 2870 करोड़ रुपये है।
(c) यह हवाई अड्डा टिकाऊ बुनियादी ढांचे की थीम पर बनाया गया है।
(d) वर्ष 2016 में तत्कालीन नागरिक उड्डयन मंत्री अशोक गजपति राजू पूसापति ने इस हवाई अड्डे की आधारशिला रखी थी।
उत्तर - (d)
विशेष तथ्य-
- शुरुआत में हवाई अड्डे का पहला चरण प्रतिवर्ष लगभग 4.4 मिलियन यात्री (एमपीपीए) की आवश्यकताओं को पूरा करेगा‚ जिसे 33 एमपीपीए की संतृप्त क्षमता तक बढ़ाया जा सकता है।
- नवंबर‚ 2016 में प्रधामनंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हवाई अड्डे की आधारशिला रखी थी।
- इसमें कई घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों को प्रत्यक्ष रूप से जोड़ते हुए प्रमुख लॉजिस्टिक हब के रूप में सेवाएं देने की क्षमता है।
- इस हवाई अड्डे के लिए बहु-मॉडल कनेक्टिविटी की भी योजना है।
- मोपा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के रक्षा मंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के नाम पर रखा गया है।
लेखक-विजय प्रताप सिंह
संबंधित लिंक भी देखें…
https://pib.gov.in/PressReleaseIframePage.aspx?PRID=1882570
No comments:
Post a Comment