जब से मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने लाडली बहना योजना का शुभारंभ किया है। तब से बड़ी संख्या में महिलाएं अपने दस्तावेज बनवाने के लिए लोक सेवा केंद्र पहुंच रही हैं। इस योजना के अंतर्गत महिलाओं को लाभ लेने के लिए आय प्रमाण पत्र मूल निवासी प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेज होना जरूरी है। वही आय प्रमाण पत्र बनाने पहुंचे अनुराग सक्सेना ने बताया कि पिछले 2 दिन से लोक सेवा केंद्र के चक्कर काट रहे हैं यहां किसी के भी प्रमाण पत्र नहीं बन रहे जब यहां कर्मचारियों से बात की तो उन्होंने सरवर डाउन होना बताया। अभी तक करीब 500 आवेदन जमा हो चुके हैं लेकिन प्रमाण पत्र एक भी नहीं बना।
No comments:
Post a Comment