आयुध निर्माणी खमरिया में विवादों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। निर्माणी में काबिज कार्यसमिति द्वारा किसी भी प्रकार का कोई विरोध न करने पर सुरक्षा कर्मचारी यूनियन इंटक के साथ निर्माणी के तमाम एसोसिएशन ए आई ए एन जी ओ, एन डी एन जी एस ए, क्लेरिकल एसोसिएशन,सुपरवाइजर एसोसिएशन ने संयुक्त पत्र के माध्यम से महाप्रबंधक महोदय को अति आवश्यक बैठक करने को कहा है जिसमें निर्माणी के औद्योगिक कर्मचारियों का सबसे ज्वलंत मुद्दा प्रमोशन को प्राथमिकता दी। कोविड-19 अभी पूरी तरह से समाप्त नहीं हुआ है जहां अन्य विभागों में बायोमेट्रिक पंच अभी भी बंद है निर्माणी में बायोमेट्रिक पंच कराने के आदेश जारी किए गए हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए यूनियन ने सुझाव दिए हैं कि संरक्षा नियमों के साथ निर्माणी में कार्य हो। एनपीएस से ओ पी एस के संबंध में जारी आदेश का अनुपालन करते हुए आदेश जारी किए जाएं। बेवजह कार्येक्षक एवं जे डब्ल्यू एम को दिये गये ज्ञापन को अभिलंब निरस्त किया जाए एवं साथ-साथ सुरक्षा विभाग को खमरिया प्रशासन का हिस्सा बना रहने के लिए आवाज बुलंद की गई है यूनियन एसोसिएशन के आनंद शर्मा, अमित चौबे, सतेन्द्र सिंह,अजय यादव,अजय चौहान,डी के पांडे, विवेक शर्मा, आनंद गोस्वामी,देवेन्द्र वर्मा,बालाकुमार ने महाप्रबंधक से की बैठक की मांग की है एवं चर्चा जब तक ना हो जाए कोई भी आदेश पारित ना किया जाए।
No comments:
Post a Comment