जबलपुर : राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता रद्द करने के विरोध में युवा कांग्रेस मैदान पर उतर आई है। नेताओं का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र का गला घोंट रही है। इसी के विरोध में युवा कांग्रेस के बैनर तले लोकतंत्र बचाओ मशाल जुलूस 2 अप्रैल को शाम 7 बजे से बड़ा पत्थर रांझी से व्हीकल मोड़ के युवक कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीबी श्रीनिवास के मुख्य आतिथ्य में निकाला जाएगा। उक्त जानकारी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष जितिन राज ने पत्रकारवार्ता के दौरान कही। पत्रकारवार्ता के दौरान कई कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे। इस मौके पर कांग्रेस महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि 2 अप्रैल को विशाल मशाल जुलूस के जरिए भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके साथ ही महापौर ने कहा कि भाजपा के राज में भारत का लोकतंत्र खतरे में है। आने वाले दिनों में कांग्रेसियों द्वारा जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा। 2 अप्रैल को होने वाले आंदोलन में जबलपुर के सभी कांग्रेसी विधायकों की भी उपस्थिति रहेगी।
No comments:
Post a Comment