जबलपुर के सदर इलाके में रहने वाले एक मुस्लिम युवक ने हिंदू धर्म अपनाया है। सज्जाद खान नामक युवक ने धर्म परिवर्तन करते हुए सनातन धर्म को अपनाया है, अब उसका नया नाम रोमी ठाकुर है।
दरअसल शहर के नौदरा ब्रिजे क्षेत्र में शुक्रवार को हिंदू समाज के लोगों ने रामनवमीं के उपलक्ष्य में विशाल गदा यात्रा निकाली। इसी दौरान सज्जाद खान ने अपना मजहब बदलते हुए हिंदू धर्म को स्वीकार किया और गदा यात्रा के दौरान मंच से जय श्री राम के नारे भी लगाए। गदा यात्रा में शामिल होने आये हनुमान गढ़ी अयोध्या के महंत संत राजू दास ने तिलक लगाकर सज्जाद खान को हिंदू धर्म में प्रवेश कराया।
कई सालों से था हिंदू धर्म के प्रति झुकाव
हिंदू धर्म अपनाने के बाद सज्जाद खान ने कहा कि कई सालों से ही मेरा झुकाव हिंदू धर्म की ओर था, इसी वजह से मैंने हिंदू धर्म को अपनाया है। मैंने बिना किसी के दबाव में हिंदू धर्म को अपनाया है। इससे मुझे शांति का अनुभव हो रहा है। बता दें कि सज्जाद उर्फ रोमी ठाकुर जबलपुर के सदर पेंटी नाका इलाके का रहने वाला है।
No comments:
Post a Comment