पटना, 31 मई | बिहार के सीतामढ़ी जिले में एक सिरफिरे प्रेमी ने अपनी पूर्व प्रेमिका पर चाकू से 12 वार किए। गंभीर रूप से घायल पीड़िता इस समय अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। आरोपी चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसने मंगलवार को अपना अपराध कबूल कर लिया।
पुलिस के अनुसार, उसने पीड़िता के शरीर पर चाकू के छह घाव मिले जिसमें एक उसके सीने पर किया गया था।
सीतामढ़ी के एसपी मनोज कुमार तिवारी ने कहा, अपराध करने के बाद आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन असफल रहा। हमने उसे हत्या के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। जांच चल रही है। हम आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेंगे।
चंदन कुमार ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वह पांच साल से रिलेशनशिप में था।
लेकिन लड़की पिछले कुछ समय से उसकी अनदेखी कर रही थी। उसने शादी से भी इनकार कर दिया।
उसने कहा, मुझे गुस्सा आया और मैंने उसे कई बार चाकू मारा।
पुलिस को दिए अपने संक्षिप्त बयान में पीड़िता ने स्वीकार किया कि वह चंदन के साथ रिलेशनशिप में थी, लेकिन उसके माता-पिता की नाराजगी के कारण उसने रिश्ता तोड़ दिया।
उसने कहा, उसने छह महीने पहले सोशल मीडिया पर मेरा निजी वीडियो भी अपलोड किया था। एक पंचायत भी हुई थी और मेरे माता-पिता ने बंताहा पुलिस स्टेशन में भी इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
No comments:
Post a Comment