पूर्णिया : आजकल महंगाई की मार चल रही है. कोई भी खाने का सामान सस्ता नहीं है. कीमतों में भारी बढ़ोतरी आई है, लेकिन पूर्णिया में आज भी एक जगह है जहां समोसा, जलेबी और आलूचॉप सब 5 रुपया में मिलते हैं. आपको विश्वास नहीं हो रहा होगा, पर यह सच है. पूर्णिया के पॉलीटेक्निक कॉलेज चौक से आप काली फ्लावर मिल की तरफ बढ़ेंगे तो वहां पर एक ठेला पर आपको यह मिलेगा. इसका स्वाद ऐसा है कि लोग इसको खाने के लिए घंटों इंतजार करते हैं. पिछले 4 सालों से लोगों की इसी रेट पर समोसा, जलेबी और आलूचॉप खिलाते हैं.

पूर्णिया में कहीं नहीं मिलेगा ऐसा स्वाद
दुकानदार ज्योतिष कुमार ने बताया कि वह पिछले चार वर्षों से पूर्णिया के पॉलीटेक्निक चौक के पास दुकान लगाते हैं. सिर्फ 5 रुपए पीस की दर से समोसा और चटनी, आलूचोप, जलेबी लोगों को खिलाते हैं.द चटनी बनाने का अंदाज कुछ अलग है. जिस कारण लोगों को लाजवाब स्वाद का आनंद मिलता है. मेरी दुकान की बनी चटनी को पूर्णिया में कोई टक्कर नहीं दे सकता है. आज भी बढ़ती महंगाई में लोगों केो ताजा और स्वादिष्ट समोसा, आलूचॉप, चटनी और जलेबी खिलाता हूं. उन्होंने कहा कि वह अपनी दूकान रोजाना 3 से 4 घंटे लगाते हैं. इसी दौरान स्टॉक खत्म हो जाता है.
No comments:
Post a Comment