मधुबनी : डांस एक ऐसी विधा है, जो हमेशा से युवाओं को अट्रैक्ट करती रही है, लेकिन अक्सर कोरियोग्राफर नहीं मिलने के कारण युवा बेहतरीन डांस करने से चूक जाते हैं. कोरोना के बाद यह देखा गया है कि कई बच्चे यूट्यूब से भी डांस सीखने का प्रयास करते रहते हैं. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि आपका बच्चा बढ़िया डांसर बने तो अब टेंशन लेने की जरूरत नहीं है. मधुबनी शहर में ही बेहद कम फीस देकर आप अपने बच्चों को डांस का हर स्टेप सीखा सकते हैं.
इंजीनियरिंग की कर रहे थे तैयारी, अब सीखा रखे डांस
इस डांस स्कूल के कोरियोग्राफर मनीष ठाकुर और आजाद चौधरी हैं, जो कुछ समय पहले तक इंजीनिरिंग की तैयारी कर रहे थे, लेकिन अब बच्चों को डांस सीखा रहे हैं. उनका मानना है कि पहले बच्चों के पास ऑपर्च्युनिटी नहीं थी, लेकिन अब हम लोग बच्चों को बहुत आगे तक ले जाने की सोच रहे हैं. इस पहल से मधुबनी के हर गांव और शहर के बच्चे डांस के बारे में जान पाएंगे और मधुबनी के बच्चे भी रियलिटी शो में आ पाएंगे. उन्होंने बताया कि यहां मात्र 500 रुपए में डांस सिखाया जाता है. महीने में 25 दिन डांस की क्लास लगती है.
No comments:
Post a Comment