मुजफ्फरपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश चलाने के साथ देश के बच्चों से भी विशेष लगाव रखते हैं. हर वर्ष अपने कार्यक्रम परीक्षा पर चर्चा के तहत प्रधानमंत्री देश के बच्चों से उनके विचार आमंत्रित करते हैं. शिक्षा के महत्व का पीएम नरेन्द्र मोदी का यह कार्यक्रम विश्व भर में लोकप्रिय है. इस आयोजन में परीक्षा के अपने अनुभव को छात्र साझा करते हैं. इसी परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम के तहत पीएम ने देशभर के बच्चों से उनके विचार आमंत्रित किए थे. जिसमें मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा मदनानी गली की रहने वाली 12वीं की छात्रा समृद्धि के विचारों से प्रभावित होकर पीएम ने उन्हें पत्र लिखा है. पीएमओ से पत्र मिलने के बाद समृद्धि की खुशी का ठिकाना नही रहा.
मैनेजमेंट कोर्स करना चाहती है समृद्धि
समृद्धि आगे चलकर आईआईएम से मैनजमेंट की पढ़ाई करना चाहती है. समृद्धि कहती है वह मोदी जी को अपना आदर्श मानती है. पीएम का पत्र दिखाते हुए समृद्धि कहती है कि परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम हमेशा उत्साहजनक होता है. प्रधानमंत्री ने अपने पत्र में समृद्धि को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए धन्यवाद देते हुए लिखा कि समाज में शिक्षा के विचार साझा करना बेहद जरूरी है. साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रा को उसके सुनहरे भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी.
.
No comments:
Post a Comment