जबलपूर के अधारताल थानांतर्गत करौंदा बाईपास निवासी रामू गुप्ता का शव पुलिस द्वारा बरामद किया गया है। गौरतलब हो की करौंदा बायपास के पास रहने वाला 22 वर्षीय रामू गुप्ता 8 जुलाई को लापता हो गया। था। उसकी गुमशुदगी परिजनों द्वारा 10 जुलाई को थाने में दर्ज कराई गई थी।
जाँच के दौरान पुलिस को पता चला कि लापता युवक का कुछ लोगों ने अपहरण
कर लिया था और उसकी हत्या कर शव को परियट नदी के किनारे। दफना दिया था। इस खुलासे के बाद पुलिस ने देर रात कब्र खुदवाकर शव बरामद किया। इस मामले में आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
No comments:
Post a Comment