मुजफ्फरपुर: तिरहुत फिजिकल कॉलेज, झपहां स्थित रवि नंदन सहाय इनडोर स्टेडियम में सोमवार को बीआरबीए इंटर कॉलेज खेलकूद प्रतियोगिता के लिए चयन प्रतियोगिता शुरू हो गई। कॉलेज प्रबंध समिति के संयुक्त सचिव मनीष कुमार व प्राचार्य सुशील कुमार सिंह ने इसका शुभारंभ किया।
निर्णायक अखिलेश कुमार, ओम प्रकाश सिंह व ओंकेश्वर कुमार की देखरेख में चयन प्रतियोगिता हो रही है। बैडमिंटन बालक वर्ग में अजय कुमार भगत, रंजन कुमार, गौरव कुमार, निशांत कुमार व विकास कुमार शामिल हैं। वहीं बैडमिंटन बालिका वर्ग में सलोनी कुमारी, सिम्पी कुमारी व रूबी कुमारी शामिल है।
No comments:
Post a Comment