जबलपुर : मणिपुर में हो रही हिंसा को लेकर जबलपुर की केंट विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया। इसमें रांची व्हीकल से , कैंडल मार्च निकाला सभी धर्म के धर्मगुरु शामिल हुए, इस दौरान बड़ी संख्या में प्रदेश भर से कार्यकर्ता मौजूद रहे। महापौर जगत बहादुर सिंह ने कहा कि मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह को हटाया जाना चाहिए और राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। मणिपुर को लेकर सभी लोग चिंतित हैं, लगातार यहां पर हिंसा आगजनी हत्याएं, महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार जैसी घटनाएं सुनने को मिल रही हैं। वहां का जनजीवन सामान्य बने और अभी तक हिंसा में मृत लोगों की आत्मा की शांति के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया है। जिसमें सभी धर्मों के धर्म गुरुओं ने ईश्वर से मणिपुर में शांति की के लिये दुआ की है।
No comments:
Post a Comment