जबलपुर पुलिस के द्वारा लगातार ऑपरेशन शिकंजा अभियान चलाया जा रहा जिसके तहत अपराधियो की धरपकड़ की जा रही है इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी ने वाहन चोरी और दो मंदिरों में हुई चोरी का खुलासा करते हुए बताया की 4 शातिर चोरो की गैंग शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो में सक्रिय थी जो मोटरसाइकिल और मंदिरों की दान पेटियों को निशाना बनाते थे जिसको लेकर संजीवनी नगर थाना क्षेत्र व अन्य क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी और मंदिर में चोरी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी,वही लगातार टीम गठित करते हुए 4 शातिर चोरों को गिरफ्तार करने में सफलता पुलिस ने हासिल की जिनके कब्जे से 4 चुराई हुई मोटरसाइकिल और संजीवनी नगर थाना क्षेत्र राधा कृष्ण मंदिर की दान पेटी से हुई चोरी के रुपए चोरो से बरामद करते हुए विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कीया गया है।
वही पुलिस अधीक्षक टीके विद्यार्थी ने बताया की 4 शातिर चोर जिनका नाम सूरज गोश्वामी,हिमांशु गुप्ता और संदीप केवट व आनंद पटेल को चोरी के मामले गिरफ्तार किया गया है।
बाइट- टीके विद्यार्थी, एसपी जबलपुर
No comments:
Post a Comment