घमापुर थाना अंतर्गत चांदमारी की तलैया की घटना
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत स्थित चांदमारी की तलैया में आज दोपहर को उस समय हड़कंप की स्थिति मच गई, जब यहां पर एक 30 वर्षीय युवक का शव तैरते हुए लोगों ने देखा। तत्काल ही इसकी जानकारी स्थानीयजनों द्वारा घमापुर पुलिस को दी गई, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाला और जब शिनाख्त की, तो वह गोपाल होटल निवासी रोहित सैनी निकला। परिवार के लोगों ने बताया कि रोहित सुबह खाना खाकर अपने घर से घूमने के लिए बाहर निकला हुआ था, दोपहर के वक्त लोगों ने जानकारी दी कि उसकी लाश चांदमारी तलैया में तैर रही है। सभी मौके पर पहुंचे तो देखा कि रोहित की मौत हो चुकी थी। मौके पर चीख पुकार और मातम का माहौल निर्मित हो गया। हालांकि परिवार के लोग इस महत्व दुर्घटना बता रहे हैं, उनका कहना है कि रोहित की किसी के साथ भी दुश्मनी नहीं थी। यह केवल एक हादसा ही हो सकता है। वहीं मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि, युवक जब चांदमारी की तलैया के पास आया था, उस समय बहुत ज्यादा नशे की हालत में दिख रहा था। जिसके बाद उसने तलैया में छलांग लगा दी। वहां मौजूद लोगों ने तत्काल ही उसे बचाने का प्रयास शुरू किया गया और युवक को बाहर निकाल कर उसे बचाने की कोशिश की गयी, लेकिन वह उसे बचा नहीं सके। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment