कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तथा राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह ने फर्जी वोटिंग को बड़ी चुनौती बताते हुए कहा है कि यह गंभीर मामला है और जो भी राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी से लड़ना चाहते हैं उन्हें इस चुनौती को गंभीरता से लेना चाहिए।
श्री सिंह ने शुक्रवार को यहां भाजपा को हराने के लिए छोटे दलों तथा सामाजिक संगठनों के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के संविधान और लोकतंत्र को बचाने की जरूरत है। धर्म के आधार पर देश को विभाजित करने वाली ताकतों और आरएसएस जनसंघ की विचारधारा को हराने की आवश्यकता है लेकिन फर्जी वोटिंग का जो मैकेनिज्म उन्होंने तैयार किया है उसे तोड़ने की जरूरत है तथा यदि इस मैकेनीज्म को मिलकर खत्म किया जाता है तो 2024 के चुनाव में भाजपा को हराना आसान हो जाएगा।
No comments:
Post a Comment