जबलपुर : कजलिया पर्व पर जबलपुर की सड़को पर किन्नर सजधज पर कैटवॉक करते जब निकले तो सड़को पर चलने वाले राहगीर उन्हें देखते रह गए। कोई किन्नर सर पर कजलैया लेकर चल रहा था तो कोई किन्नर मॉडल जैसा दिख रहा था। सड़को संगीत की तालो पर थिरकते और डांस करते हुए चल रहे किन्नर जबलपुर की जनता को आशीर्वाद देने के लिए निकले थे। सालो से कजलैया पर्व पर ये किन्नर इसी तरह निकलते है और आने जाने वाले लोगो को दुआए देते है। ऐसा माना जाता है की किन्नर को आशीर्वाद मिलने से लोगो का भाग्य चमकता है। समाज से दुत्कारे जाने के बाद किन्नरों का जीवन बेहद कष्ट जनक होता है लेकिन वो समाज के एक ताने बाने को भूलकर साल में एक दिन कजलैया वाले दिन सभी को आशीर्वाद देने के लिए सड़को पर निकलते है। लोग उनके रूप को देखते ही रह जाते है। किन्नर समाज के ये लोग कजलैया पर्व को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाते है।
बाइट -हिरा बाई ---किन्नर गुरु
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment