जबलपुर :- रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म क्रमांक 6 पर नारेबाजी कर रहे सेंट्रल गवर्नमेंट के यह कर्मचारी केंद्र सरकार से बेहद खफा हैं पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे इन कर्मचारियों ने इस मामले को लेकर आर पार की जंग लड़ने का इरादा जाहिर किया है, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री, रेलवे सहित सेंट्रल गवर्नमेंट और राज्य सरकार के कर्मचारियों ने अपनी इस मांग को लेकर दिल्ली कूच किया है, वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव यादव के संयोजन में स्टेशन पहुंचे कांग्रेस जनों ने कर्मचारियों को न केवल अपना समर्थन दिया बल्कि उनका स्वागत करते हुए उन्हें भरोसा दिलाया कि राज्य में कांग्रेस सरकार आने के बाद पुरानी पेंशन बहाल की जाएगी, लेकिन केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों का दमन कर रही है, हजारों की तादाद में दिल्ली रवाना हुए कर्मचारी 1 अक्टूबर को रामलीला मैदान में एकत्र होकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग बुलंद करेंगे वरिष्ठ कांग्रेस नेता शिव यादव ने कहा है कि पुरानी पेंशन बंद कर मोदी सरकार ने अधिकारी कर्मचारियों की बुढ़ापे की लाठी छीनने का काम किया है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |
शिव यादव
वरिष्ठ कांग्रेस नेता
SURKHIYA
1- हजारों कर्मचारियों ने किया दिल्ली कूच
2- पुरानी पेंशन बहाली की मांग
3- दिल्ली के रामलीला मैदान से ललकारेंगे केंद्र सरकार को
4- आंदोलनकारी कर्मचारियों को कांग्रेस ने दिया समर्थन
No comments:
Post a Comment