जबलपुर - विश्व हृदय दिवस पर हार्ट को कैसे सुरक्षित रखें, इस विषय पर वरिष्ठ नागरिकों के साथ एक संवाद का आयोजन बड़ेरिया मेट्रो प्राइम मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल में किया गया। इस अवसर पर इन्डियन रेड क्रॉस सोसाइटी के उपाध्यक्ष सौरभ बडेरिया ने कहा की भारत में लैंथ आफ लाइफ तो बढ़ी यही लेकिंन क्वालिटी आफ लाइफ नहीं बढ़ी है। इसके लिए हेल्थ सेक्टर पर विश्वास करना होगा और हेल्फ सेक्टर को समाज के विश्वास को कायम रखना होगा। समाज और हेल्थ सेक्टर एक दूसरे के पूरक है इसके लिए दोनों को मिलकर पहल करनी चाहिए। पहले दूसरे महानगरों में जबलपुर की जाँच रिपोर्ट को सिरे से ख़ारिज कर दी जाती थी यहाँ तक की उस रिपोर्ट को फेंक दिया जाता था। आज NABL आने के बाद रिपोर्ट की क्वालिटी में सुधर हुआ है और अब उस रिपोर्ट को देखा जाने लगा है। हमें फैमिली डॉक्टर के कांसेप्ट पर लौटना होगा और फैमिली हॉस्पिटल कांसेप्ट पर आना होगा। अपने हेल्थ चेकअप का रिकार्ड रखना होगा जो इस रिकॉर्ड को समझे उससे इलाज कराना होगा। कार्डियोलॉजिस्ट डॉ दिलीप तिवारी ने कहा कि दिल की बीमारियों को समझना,बचाव करना, जीवन शैली में बदलाव स्ट्रेस लेबल कम करके ही हार्ट को सुरक्षित रख सकते हैं
बाइट -सौरभ बड़ेरिया
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोट
No comments:
Post a Comment