जबलपुर :- गोसलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत स्टेशन के पास बने आयरन ओर यार्ड में हथियारबंद बदमाशो ने कर्मचारियों को बंधक बनाकर मौके से 50 से अधिक हाइवा में आयरन लोड कर चोरी का मामला प्रकाश में आया है,जहाँ पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की महेंद्र गोयनका ने रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए बताया की उनका गोसलपुर में स्टेशन के पास आयरन ओर का यार्ड है,वही जब कर्मचारी यार्ड में थे तभी 12 से 15 हथियारबंद बदमाश यार्ड में आये और हथियार की नोक पर कर्मचारियों को बंधक बनाते हुए 50 से अधिक हाइवा में आयरन ओर लोड कर मौके से फरार हो गए,वही महेंद्र गोयनका ने बताया की करीब 10 करोड़ की आयरन ओर बदमाशो ने चोरी की है,जहां कुछ संदेहियों के नाम भी पीड़ित के द्वारा पुलिस को बताए गए है,वही इतनी बड़ी चोरी के मामले में पुलिस प्रशासन में भी हड़कंप मचा हुआ है,वही पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए बदमाशो की गिरफ्तारी के प्रयास शुरु कर दिए है।
.
बाइट-सूर्यकांत शर्मा-asp ग्रामीण
No comments:
Post a Comment