जबलपुर :- रानीताल पेट्रोल पंप में बीती रात जमकर विवाद हुआ। यहां सिर्फ 30 रुपए के पेट्रोल के लिए आठ से दस युवकों ने जमकर हंगामा किया। इतना ही नहीं पेट्रोल पंप में तैनात कर्मचारियों के साथ मारपीट भी की गई। विवाद और मारपीट की घटना पंप में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। जानकारी के मुताबिक पेट्रोल भरवाने के बाद पैसे के लेनदेन को लेकर हुई कहासुनी के बाद दो लड़के बाइक लेकर चले गए। लड़के पेट्रोल कुछ देर बाद आठ से दस लड़के पेट्रोल पंप पहुंचे और पंपकर्मियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। वारदात की पूरी घटना सीसीटीवी कमरे में कैद हुई है। मारपीट करने के बाद आरोपी अपनी- अपनी गाड़ियों में सवार होकर भाग गए।
घटना को अंजाम देने के बाद जल्दबाजी एक आरोपी बाइक पेट्रोल पंप के पास ही छोड़ गया, जिसका नंबर देखकर लार्डगंज थाना पुलिस अब आरोपियों की पतासाजी में जुट गई। जानकारी के मुताबिक आरोपी ठक्कर ग्राम के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने अभी तक एक नाबालिग को पकड़ा है, जबकि अन्य की तलाश जारी है। घटना बुधवार रात करीब 8:45 पर घटित हुई थी, देर रात तक मामले में राजनीतिक दबाव के कारण पुलिस मामला दर्ज करने से पीछे हटती रही। समझा जा सकता है कि
जब शहर के पेट्रोल पंप ही गुंडे बदमाशों से सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी की क्या स्थिति होगी।
वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी बड़ी दिलेरी के साथ टोली के साथ पहुंची और ना सिर्फ धमकी दी बल्कि मारपीट भी की और आराम से चले भी गए। विवाद का कारण पैसे का लेनदेन बताया जा रहा है। पेट्रोल पंप कर्मचारियों की गलती इतनी थी कि उसने बिना पैसे लिए पहले पेट्रोल डाल दिया और जब लड़के पेट्रोल डलवाने के बाद किनारे खड़े होकर पैसे इकट्ठा करने लगे तो पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उन्हें पैसे चुकाने के लिए टोक दिया। यही विवाद का कारण बना। लड़कों ने जैसे-तैसे रुपए तो दे दिए पर धमकी देते हुए वहां से चले गए।
CSP- रितेश कुमार शिव ने बताया कि कुछ देर बाद दर्जनों हमलावरों के साथ आरोपी वापस पेट्रोल पंप पर पहुंचे और पेट्रोल पंप के कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। यह घटना शहर के बीच स्थि रानीताल स्थित पेट्रोल पंप का है। पेट्रोल पंप के आसपास समानता पुलिस की गश्त होती रहती है। लेकिन घटना के समय कोई भी पुलिस वाला मौके पर नहीं पहुंचा था। काफी देर तक पेट्रोल पंप पर तांडव मचाने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। देर रात तक इस मामले में पुलिस मामला दर्ज करने में राजनीतिक दबाव झेल रही थी।
बाइट - रितेश कुमार शिव - CSP
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment