जबलपुर के आला अधिकारी आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए अनुचित तरीके से दबाव डाल रहे हैं। साथ ही प्रताड़ित भी कर रहे हैं। वहीं जिन आशाओं ने आयुष्मान कार्ड बनाया है, उन्हें उसके लिए भुगतान भी नहीं किया जा रहा है। जबकि आशाओं की पहले से ही राशि लंबित है। आखिर आशा उषा कार्यकर्ता 6 हजार में कितना काम करेंगी। इन सभी मांगों को लेकर आज जबलपुर की आशा उषा सहयोगी एकता यूनियन ने कलेक्टर कार्यालय में प्रदर्शन किया और एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
हालांकि आशा उषा कार्यकर्ता कलेक्टर से मिलने के लिए अड़ी रही। जिसके बाद एसडीएम ने आशा उषा कार्यकर्ताओं की कलेक्टर से मुलाकात कराई। कलेक्टर के आश्वासन के बाद आशा उषा कार्यकर्ताओं का विरोध शांत हुआ। आशा उषा यूनियन की जिला महासचिव पूजा कनौजिया ने बताया की आशा उषा कार्यकर्ताओं का निश्चित वेतन 6 हजार ही है। बावजूद इसके आयुष्मान कार्ड बनाने का दबाव भी बनाया जा रहा है।
जबकि इसके पहले भी सैकड़ो ज्ञापन के माध्यम से आशा उषा कार्यकर्ताओं का वेतन 10 हजार किए जाने की मांग की जा चुकी है। लेकिन शासन प्रशासन इस और ध्यान नहीं दे रहा है। दूसरी तरफ जब अधिकारी से इस विषय पर बात की जाती है तब वह भोपाल जाने के लिए कहते हैं।
आशा उषा कार्यकर्ताओं का कहना है कि एनएचएम के लिए पर्याप्त बजट आवंटन किया जाए। साथ ही आशा उषा कार्यकर्ताओं का निश्चित वेतन 6 हजार से बढाकर तत्काल 10 हजार भी किया जाए और पूर्व में प्रोत्साहन राशि के सभी बकाया राशियों का तत्काल भुगतान किया जाए।आशा उषा कार्यकर्ताओं का कहना है यदि मांगे पूरी नहीं होती है। तब 16 फरवरी को औद्योगिक संस्थान में हड़ताल और ग्रामीण इलाकों को बंद किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
बाइट- पूजा कनॉजिया--प्रदेश महासचिव ,आशा ऊषा कार्यकर्ता
बाइट- धीरेंद्र सिंह- एसडीएम
जबलपुर से वाजिद खान की रिपोर्ट
No comments:
Post a Comment