जबलपुर :- बाल संप्रेक्षण गृह में निरूद्ध बच्चों को नशे की लत से दूर रखने के मकसद से नशामुक्ति जागरूकता कैंप ऑर्गेनाइज किया गया, प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड श्रीमती मंजू सिंह के निर्देशन में इसका आयोजन किया गया, कार्यक्रम में किशोरों के मानसिक एवम शारीरिक विकास के उद्देश्य से शांतम प्रज्ञा आश्रम नशा मुक्ति केंद्र ने नशे से दूर रहने के लिए जरूरी जानकारियां दी ! कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रिंसिपल मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड द्वारा किया गया !
उन्होंने कहा कि बच्चे और किशोर देश का भविष्य हैं लिहाजा उन्हें नशे से दूर रखकर अपराध मुक्त माहौल दिया जाए ताकि वे समाज की मुख्य धारा से जुड़ सकें, कार्यक्रम रजिस्ट्रार किशोर न्याय समिति हाईकोर्ट समरेश सिंह , के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया ! समरेश सिंह ने बच्चों को नशे की लत से बाहर निकलने एवम समाज हित में कार्य करने अपने कैरियर, खेलकूद आदि की ओर अग्रसर होने की समझाइश दी गई ! बालकों को नशा मुक्त रहने बार बार की जा रही आपराधिक गतिविधियों से दूर रखने के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसायटी की काउंसलर समृद्धि बघेल द्वारा बच्चों के साथ छोटा अभिनय के माध्यम से नशा मुक्त रहने हेतु विस्तार पूर्वक समझाया ! काउंसलर तेजसिंह,मुकेश सेन, उपरोक्त कार्यक्रम में कोर्डिनेटर किशोर न्याय समिति गुरमीत सिंह लांबा, सदस्य नीतू पांडे, रितु शर्मा, सुनील कुमार गर्ग, रेड क्रॉस, अधीक्षक माधुरी रजक सहित स्टॉफ उपस्थित रहा |
1- बाल संप्रेक्षण गृह में नशा मुक्ति जागरूकता कैंप
2- अपराध मुक्त समाज के लिए बच्चों को नशे से दूर रखना जरूरी
3- काउंसलिंग के जरिए बच्चों को किया जा रहा जागरूक

No comments:
Post a Comment