BadmintonDigest

BadmintonDigest

Sunday, 30 June 2024

आज का राशिफल 1 July

Read on blog or Reader
Site logo image सी टाइम्स Read on blog or Reader

आज का राशिफल 1 July

By Newsdesk on July 1, 2024

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। आज सरकारी संस्थान से जुड़े लोगों का दिन अच्छा रहेगा, जबकि प्राइवेट काम करने वाले लोगों का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा। आज आपको ऑफिस में एक्सट्रा काम करना पड़ सकता है। स्टूडेंट्स के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा, आप कुछ नया सीखेंगे। करीबी लोगों की राय मानना आपके लिए फायदेमंद होगा। उच्च अधिकारियों से सराहना एवं सम्मान प्राप्त होगा। आपका प्रमोशन होने की संभावना बढ़ जाएगी। संतान के प्रति आज विश्वास बढ़ेगा। कन्या पक्ष को बड़ी सफलता मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा।शुभ रंग- भूराशुभ अंक- 7

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। जीवनसाथी के साथ आप किसी ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। आप उन्हें कोई गिफ्ट दे सकते हैं, आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आप अच्छे काम में अपना सहयोग दे सकते हैं, इससे समाज में आपका नाम होगा। माता आपसे किसी काम को लेकर सलाह ले सकती है। आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी। पुरानी जायदाद के क्रय-विक्रय के कार्यों से धन लाभ के संकेत दिखाई दे रहें हैं।शुभ रंग- गुलाबीशुभ अंक- 6

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए बढिय़ा है। आज आप किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने के बारे में सोच सकते हैं। दोस्त की मदद से आपको किसी अच्छी कम्पनी में नौकरी मिलने के योग हैं। आप लवमेट के साथ मूवी देखने का प्लान करेंगे। आप घर की सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी करेंगे, समय की कमी के कारण आप परिवार को ज्यादा समय नहीं दे पाएंगे फिर भी आपको घरवालों से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनी से ऑफर आ सकता हैं।शुभ रंग- हराशुभ अंक- 4

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप पिता का कोई जरूरी काम पूरा करने में सफल होंगे। पिता को आप पर गर्व होगा। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा.. आप कम्प्यूटर कोर्स सीखने के बारे में सोच-विचार कर सकते हैं। आज आपको बड़े भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों को आज काम करने में आसानी होगी, काम तय समय में पूरा होगा। होटल या रेस्टोरेंट का बिजनेस कर रहे लोगो के लिए दिन अच्छा रहेगा। आपकी कमाई में इजाफ़ा होगा। कार्य स्थल पर आज आपको अपने सहकर्मियों से सहयोग मिलाता रहेगा।शुभ रंग- मैजेंटाशुभ अंक- 4

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आज आपके पास नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं, घरवालों के सहयोग से आप हर काम को अच्छे से संभाल लेंगे। आप घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी भी करवा सकते हैं। आस-पड़ोस के लोग आपको देखकर खुश होंगे। कोई व्यक्ति आपसे अपने बच्चों के करियर के लिए सलाह ले सकता है, आप उन्हें निराश नहीं करेंगे। स्वास्थ्य की दृष्टि से आप ऊर्जावान बने रहेंगे, आपका दिन अच्छा रहेगा। आज अपकी वाणी और व्यवहार में मधुरता आएगी। किसी भी कार्य में अत्यधिक आत्मविशवास न दिखाए कार्यों को थोडा ध्यान पूर्वक करें।शुभ रंग- पिचशुभ अंक- 6

कन्या राशि: आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आप किसी धार्मिक कार्य में रुचि लेंगे। ऑफिस का कोई व्यक्ति आपके घर पर आ सकता है, उनके साथ आप कुछ बातें शेयर कर सकते हैं। बच्चे किसी काम में आपकी मदद ले सकते हैं, आप बच्चों का पूरा सहयोग करेंगे। बूटिक का काम कर रही महिलाओं के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी कस्टमर से आपको अच्छा धन लाभ होगा। आज आपके स्वाभाव में लचीलापन रहेगा, लोगों को अपनी बातें सरल भाषा में समझाएंगे। किसी नये प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले अपने सहकर्मियों और मित्रों से परामर्श अवश्य करें। बिजनेस में आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा।शुभ रंग- पीलाशुभ अंक- 7

तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बढिय़ा रहने वाला है। आपको अपनी कार्य कुशलता को बढ़ाने की जरूरत है। आज आप करियर को लेकर कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नये कोर्स में एडमिशन के लिए आपको ज्यादा भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज आप जीवनसाथी व बच्चों के साथ शॉपिंग के लिए जायेंगे। आपको अपनी आमदनी को ध्यान में रखकर खर्चा करना चाहिए। नवविवाहित दंपति किसी टूर पर जायेंगे, वहां एक दूसरे को अच्छे से समझेंगे। छात्र आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मन बनाएंगे।शुभ रंग- लालशुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा। आज बच्चों के किसी काम में आपका ज्यादा खर्च हो सकता है। काम के मामले में आपको अनुभवी लोगों से सम्पर्क बढ़ाने की जरूरत है। आप पूरी मेहनत के साथ आगे बढ़ेंगे, आपको काम में सफलता मिलेगी। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। दांपत्य जीवन में प्यार बना रहेगा। आज आपकी सृजनशील प्रवृत्ति कार्यस्थल पर आपको सम्मान दिलाएगी। आप अपनी बुद्धि और विवेक से किसी आर्थिक समस्या का समाधान खोज लेंगे।शुभ रंग- नीलाशुभ अंक- 1

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। अगर आप किसी से अपने दिल की बात कहना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप अपने काम पूरी एकाग्रता से करेंगे। जो लोग शादी-शुदा हैं, वो आज कहीं घूमने जा सकते हैं, आपका समय बहुत अच्छा बीतेगा। लोहे के कारोबारियों को अच्छा फायदा होगा। आपको कोई बड़ा काम मिलेगा। पार्ट टाइम जॉब कर रहे छात्रों की नौकरी पक्की हो सकती है। बिजनेस में नई योजना लागू करने से लाभ होगा। आप कोई इलेक्ट्रॉनिक गाड़ी खरीदने के लिए सोच सकते हैं।शुभ रंग- नारंगीशुभ अंक- 9

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज के दिन आपको काम में बड़ी ही सतर्कता बरतनी होगी। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस फ़ील्ड से जुड़ी हैं उनके लिए आज ज्यादा लाभ के योग बन रहे हैं। फल से जुड़े बिजनेस कर रहे लोगों का काम अच्छा चलेगा, आय में वृद्धि होगी। अगर आप किसी से जरूरी मीटिंग के लिए जा रहे हैं, तो आपको अपने पहनावे पर ध्यान देने की जरूरत है। साथ ही अच्छी सेहत के लिए आप रूटीन एक्सरसाइज ड्डस्रस्र करेंगे। आज आपके अच्छे कामों को देखकर लोग आपसे बहुत कुछ सीखना चाहेंगे।शुभ रंग- बैंगनीशुभ अंक- 3

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज जीवनासाथी से बिजनेस की कोई बात शेयर करने से काम को लेकर आपको कोई अच्छी सलाह मिलेगी। बच्चे आज किसी स्पोर्ट्स एक्टिविटी में भाग ले सकते हैं। आज आप किसी बात में बेवजह उलझे रहेंगे। काफी समय से जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी कंपनी से जॉब का ऑफर आएगा। छात्रों को आज मनचाहा परिणाम मिलने की संभावना है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी संस्था के द्वारा सम्मानित किया जाएगा।शुभ रंग- गुलाबीशुभ अंक- 5

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आप कोई नया बिजनेस शुरू करने के बारे में सोच सकते हैं। आपको घर के बड़ों से पूरा सपोर्ट मिलेगा, आर्थिक रूप से पिता आपकी मदद करेंगे।परिवार में लोगों के बीच अच्छा ताल-मेल बना रहेगा। शाम को आप परिवार के साथ किसी फंक्शन में जा सकते हैं। आज जीवनसाथी की छोटी-छोटी गलतियों को माफ कर देना आपके रिश्ते को बेहतर बनाएगा। सेहत के लिहाज से आप फिट रहेंगे। ऑफिस में अपना काम अच्छे से पूरा करेंगे।शुभ रंग- ग्रेशुभ अंक- 2

Comment

सी टाइम्स © 2024.
Manage your email settings or unsubscribe.

WordPress.com and Jetpack Logos

Get the Jetpack app

Subscribe, bookmark, and get real‑time notifications - all from one app!

Download Jetpack on Google Play Download Jetpack from the App Store
WordPress.com Logo and Wordmark title=

Automattic, Inc.
60 29th St. #343, San Francisco, CA 94110

at June 30, 2024
Email ThisBlogThis!Share to XShare to FacebookShare to Pinterest

No comments:

Post a Comment

Newer Post Older Post Home
Subscribe to: Post Comments (Atom)

Merry Christmas from Everything Horse (and thank you)

Thanks for reading, sharing, and supporting us this year. Here's to a brilliant 2026...

  • Hoofbeat Update from Everything Horse
    Check out the latest equestrian news stories, event reports & more from Everything H...
  • Hoofbeat Update from Everything Horse
    Check out the latest equestrian news stories, event reports & more from Everything H...
  • Hoofbeat Update from Everything Horse
    Check out the latest equestrian news stories, event reports & more from Everything H...

Search This Blog

  • Home

About Me

BadmintonDigest
View my complete profile

Report Abuse

Blog Archive

  • December 2025 (6)
  • November 2025 (5)
  • October 2025 (7)
  • September 2025 (6)
  • August 2025 (6)
  • July 2025 (4)
  • June 2025 (8)
  • April 2025 (1)
  • February 2025 (1)
  • January 2025 (1)
  • December 2024 (1)
  • September 2024 (10)
  • August 2024 (2728)
  • July 2024 (3224)
  • June 2024 (3084)
  • May 2024 (3246)
  • April 2024 (3145)
  • March 2024 (3253)
  • February 2024 (3053)
  • January 2024 (3254)
  • December 2023 (3258)
  • November 2023 (3196)
  • October 2023 (3255)
  • September 2023 (3159)
  • August 2023 (3174)
  • July 2023 (3163)
  • June 2023 (3074)
  • May 2023 (3157)
  • April 2023 (3054)
  • March 2023 (3122)
  • February 2023 (2742)
  • January 2023 (3089)
  • December 2022 (3178)
  • November 2022 (3142)
  • October 2022 (3015)
  • September 2022 (3003)
  • August 2022 (2944)
  • July 2022 (3012)
  • June 2022 (3137)
  • May 2022 (3239)
  • April 2022 (3140)
  • March 2022 (3193)
  • February 2022 (2957)
  • January 2022 (3229)
  • December 2021 (3104)
  • November 2021 (3152)
  • October 2021 (3242)
  • September 2021 (1788)
Powered by Blogger.