जबलपुर पुलिस ने जिले में अपराधों को रोकने के लिए शहर के आपराधिक तत्वों की थाने में परेड कराई। मदन… | Newsdesk June 2 | जबलपुर पुलिस ने जिले में अपराधों को रोकने के लिए शहर के आपराधिक तत्वों की थाने में परेड कराई। मदन महल थाना प्रभारी प्रवीण धुर्वे ने बताया कि इस गुंडा परेड का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के कई असामाजिक तत्वों के बारे में जानकारी एकत्रित की गई और उन्हें सख्त हिदायत दी गई। पुलिस ने इन गुंडा तत्वों से एक फॉर्म भरवाया और उनके मोबाइल नंबर अपडेट किए। पुलिस विभाग द्वारा जिले के हर थाने में महीने की पहली तारीख को गुंडा परेड आयोजित की जाती है, जिसमें तमाम क्षेत्र के गुंडे शामिल होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। | | | |
No comments:
Post a Comment