जबलपुर में सोमवार की रात 16 साल की नाबालिग लड़की की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। घटना ओमती थाना से चंद कदमों की दूरी पर घंटाघर के पास हुई। हत्या के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सीएसपी आर.के.एस राठौर ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। हत्या की वजह लव ट्रायंगल बताई जा रही है।
### घटना का विवरण
नाबालिग लड़की नया मोहल्ला की रहने वाली थी। घटना उस समय हुई जब सोमवार की रात लड़की अपने दोस्त के साथ कार में घूमकर वापस आ रही थी। तभी आरोपी गुफरान ने कार का दरवाजा खोलकर लड़की के गले में ताबड़तोड़ चाकू मारे और गंभीर रूप से घायल कर दिया। हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल से ओमती थाना और पुलिस कंट्रोल रूम कुछ ही दूरी पर थे, जहां 24 घंटे पुलिस तैनात रहती है।
### कार में सवार थी मृतिका
सोमवार की शाम को 16 वर्षीय किशोरी अपने दोस्त के साथ घूमने गई थी। रात को जब वह कार में वापस लौट रही थी, तभी गुफरान ने कार के सामने आकर गाड़ी रोक दी, दरवाजा खोला और चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल लड़की को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
### गुफरान और किशोरी की दोस्ती
बताया जा रहा है कि लड़की और गुफरान की एक साल पहले दोस्ती हुई थी। लेकिन लड़की की एक और दोस्ती गुफरान को नगावर गुजरी। गुफरान ने कई बार लड़की को समझाने की कोशिश की, लेकिन जब लड़की ने उसकी बात नहीं मानी, तो उसने हत्या का प्लान बनाया।
### आरोपी की तलाश
आरोपी गुफरान कपड़े की दुकान में काम करता है, जबकि लड़की 11वीं कक्षा की छात्रा थी। हत्या के बाद गुफरान और उसका दोस्त साहिल फरार हो गए। पुलिस ने कार को जब्त कर लिया है और गुफरान की तलाश में जुटी हुई है।
पुलिस का कहना है कि वे जल्द ही आरोपी को पकड़ने में सफल होंगे और इस घटना की पूरी जांच की जाएगी।
No comments:
Post a Comment