https://youtube.com/shorts/EyY8LmzNiv8?feature=share जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में मेडिकल अस्पताल के पास बने रैन बसेरा में रहन… | By Newsdesk on July 31, 2024 | जबलपुर के गढ़ा थाना क्षेत्र में मेडिकल अस्पताल के पास बने रैन बसेरा में रहने वाली अपाहिज और मुख बधिर महिला के साथ दुराचार करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मोक्ष संस्था की शिकायत पर गढ़ा निवासी विक्रम राजपूत को गिरफ्तार किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए मोक्ष संस्था के संचालक आशीष ठाकुर ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा सड़कों पर गुजर-बसर करने वाले गरीब और बेसहारा लोगों की मदद की जाती है। इसी के तहत एक अपाहिज महिला, जो कि मुख बधिर है और मानसिक रूप से कमजोर भी है, को रैन बसेरा में आश्रय दिया गया था। बीती रात एक अज्ञात व्यक्ति ने महिला को उठाकर दूर ले जाकर उसके साथ दुराचार किया। घटना की सूचना मिलते ही मोक्ष संस्था के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। गढ़ा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी विक्रम राजपूत को गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है। | | | |
No comments:
Post a Comment