दिल्ली में आईएएस कोचिंग संस्थान के बेसमेंट में बारिश के पानी भरने से हुई तीन युवाओं की मौत ने पूरे देश को हिला कर रख दिया है। इस घटना के बाद देश के अन्य राज्यों की सरकारों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में बेसमेंट की जांच के आदेश दिए हैं। जबलपुर में नगर निगम ने शहर के अस्पतालों और अन्य संस्थानों का निरीक्षण किया है।
संस्थानों के बेसमेंट को व्यावसायिक उपयोग के लिए इस्तेमाल किए जाने पर निगम ने तुरंत कार्रवाई की है। जबलपुर के महाकौशल अस्पताल, आदित्य अस्पताल और खंडेलवाल के पार्किंग स्थलों का निरीक्षण किया गया। बेसमेंट का व्यावसायिक उपयोग पाए जाने पर खंडेलवाल फर्नीचर के बेसमेंट को सील कर दिया गया है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
No comments:
Post a Comment