https://youtube.com/shorts/qtEDGdx1n9s?feature=share घमापुर में हत्या: पुरानी रंजिश में युवक की मौतजबलपुर में बीती रात अपराधों क… | By Newsdesk on August 3, 2024 | घमापुर में हत्या: पुरानी रंजिश में युवक की मौत जबलपुर में बीती रात अपराधों की रोकथाम और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए एसपी के निर्देश पर थानों में गुंडे बदमाशों की परेड कराई जा रही थी। इसी दौरान घमापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या कर दी गई। देर रात हुई इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। पुलिस के मुताबिक, बाबू सिंधी और यश थोरात के बीच पुरानी रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते यश थोरात ने अपने साथियों के साथ मिलकर बाबू सिंधी पर पथराव कर दिया। इस हमले में बाइक पर पीछे बैठे राकेश गोटियां के सिर पर चोट आई। राकेश को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर वारदात को अंजाम देने वाले चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। बदमाशों के गुटों के बीच हुई इस गैंगवार से एक बार फिर से पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। | | | |
No comments:
Post a Comment