| By Newsdesk on August 4, 2024 | जबलपुर में अवैध चाइना चाकू की तस्करी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हनुमानताल पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई में अरबाज खान, सोहराब और शाहबाज को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनके पास से एक दर्जन से अधिक बटनदार चाइना चाकू बरामद किए हैं। हनुमानताल थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि आरोपी राजस्थान के पुष्कर मेले से 250 रुपये प्रति नग की दर से चाइना चाकू खरीदकर लाते थे और जबलपुर में इन्हें 500 से 1000 रुपये में बेच देते थे। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि शहर में बड़ी तादाद में चाइना चाकू लाए जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की और आरोपी अरबाज से 06, सोहराब से 05 और शाहबाज से 04 चाइना चाकू जब्त किए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध किया है और उन्हें न्यायिक रिमांड पर लिया गया है। पुलिस अब उनसे पूछताछ कर रही है कि उन्होंने और किन लोगों को ये चाइना चाकू बेचे हैं। | | | |
No comments:
Post a Comment