जबलपुर जिले में एक पूर्व मंत्री द्वारा थाना घेराव के दौरान दिखाए गए तेवर पूरे शहर में चर्चा का वि… | By Newsdesk on August 3, 2024 | जबलपुर जिले में एक पूर्व मंत्री द्वारा थाना घेराव के दौरान दिखाए गए तेवर पूरे शहर में चर्चा का विषय बन गए हैं। घमापुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले को लेकर पीड़ित परिवार और पूर्व मंत्री अंचल सोनकर थाने का घेराव करने पहुंचे थे। इस दौरान, क्षेत्र में व्याप्त आपराधिक गतिविधियों से नाराज मंत्री महोदय ने अपनी भावनाओं में बहकर सीएसपी राजेश राठौर को कड़े लहजे में चेतावनी दी। पूर्व मंत्री अंचल सोनकर ने जोश में कहा, "थाना सुधारो वरना मैं सुधार दूंगा।" उन्होंने आगे यह भी कहा, "मैं थाने के अंदर घुसकर मारता हूं।" अब इस बयान को लेकर तरह-तरह के मायने निकाले जा रहे हैं और यह बयान सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस घटना ने मंत्री महोदय के रूबाब को शहरभर में चर्चा का विषय बना दिया है। | | | |
No comments:
Post a Comment