| By Newsdesk on August 26, 2024 | जबलपुर के अधारताल थाना क्षेत्र में ऋषि नगर स्थित रेलवे ट्रैक पर एक युवक की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया है। मृतक की पहचान 45 वर्षीय भारत गोंटिया के रूप में हुई है, जो पल्लेदारी का काम करता था। परिजनों ने युवक के शरीर पर मौजूद गंभीर चोटों और फटे हुए कपड़ों को देखते हुए हत्या की आशंका जताई है। घटना की जानकारी के अनुसार, भारत गोंटिया रात 8 बजे अपने घर से निकला था, लेकिन उसके बाद उसकी मौत की खबर ही घर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देखा कि मृतक के माथे, जांघों और पैरों में गहरे चोट के निशान थे। उसके पैरों में रेलवे ट्रैक की गिट्टियां भी गढ़ी हुई पाई गईं, जिससे यह संदेह बढ़ गया है कि उसे जानबूझकर चोट पहुंचाई गई होगी। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है और मामले की गहराई से जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि भारत गोंटिया रेलवे ट्रैक पर कैसे पहुंचा और आखिरी बार उसे किसके साथ देखा गया था। परिजनों के आरोपों के मद्देनजर हत्या की जांच भी की जा रही है। | | | |
No comments:
Post a Comment