मुजफ्फपुर। शहर में 44 ट्रैफिक पोस्ट 11 जवानों के भरोसे है। इनमें से तीन की थाने पर ड्यूटी लगी है।इसमें ट्रैफिक डीएसपी रवींद्र नाथ सिंह और थानेदार सुनील कुमार के जिम्मे पूरे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था होगी।
जिला प्रशासन की ओर से ट्रैफिक थाने में तैनात 60 होमगार्ड जवान और दस पुलिस पदाधिकारी को पंचायत चुनाव में ड्यूटी लगाई गई है।
यदि शहरवासी खुद से यातायात के नियमों का पालन नहीं करेंगे तो भीषण जाम का सामना करना पड़ सकता है।
बताया जाता है कि सरैयागंज टावर, सिकंदरपुर मोड़, जीरोमाइल चौक, अघोरिया बाजार, कंपनीबाग, जूरन छपरा और डीएम आवास मोड़ जहां आम दिनों में दो से आठ ट्रैफिक जवानों की ड्यूटी लगती थी, वहां पर एक-एक जवानों को खड़ा किया जाएगा।
ट्रैफिक डीएसपी ने बताया कि पंचायत चुनाव की ड्यूटी को लेकर सभी जवानों को क्लोज कर लिया गया है। अब यातायात पुलिस के पास मात्र 11 जवान बचे हुए है। इन्हीं के मदद से अगले चार-पांच दिनों तक शहर की ट्रैफिक को कंट्रोल किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि थानेदार के साथ मिलकर वे पूरे शहर में गश्त लगाएंगे। वहीं, ट्रैफिक पोस्ट पर कम जवानों को देखते हुए उन्होंने शहरवासियों से अपील की है कि अगर सड़क पर निकले तो खुद से यातायात नियमों का पालन करें। सौजन्य : प्रभात खबर

No comments:
Post a Comment